Search

 
 
 

गिरिडीह : बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ विधायक ने की बैठक

 
डॉ सरफराज अहमद ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश
Giridih : गांडेय विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद ने 6 जुलाई गुरुवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की. नया परिषदन भवन में आयोजित बैठक में गांडेय, बेंगाबाद व सदर प्रखंड के मुफ्फसिल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व इससे जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई. बैठक में पहुंचे तीनों प्रखंड के लोगों ने विद्युत संबंधी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा. इस दौरान फीडर वाइज बिजली आपूर्ति सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की गई. बैठक में विधायक डॉ सरफराज अहमद ने विभागीय अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया. विधायक ने अधिकारियों को कम से 18 से 20 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया. कहा कि बरसात के मौसम में बिजली आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है. उन्होंने मेन लाइन के साथ ही लूप लाइन के तार व पोल के मेंटेनेंस का निर्देश दिया.

अधिकारियों ने व्यवस्था सुधारने का दिया भरोसा

बैठक में जर्जर हो चुके तार को बदलने व आवश्यकता अनुसार पोल की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया. इस संबंध में विभागीय अधिकारियों ने गंभीरता पूर्वक पहल करने का आश्वासन दिया. मौके पर विधायक डॉ सरफराज अहमद ने कहा कि लगातार विधानसभा क्षेत्र से बिजली से जुड़ी समस्याओं की शिकायतें मिल रही हैं. अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार लाने की हिदायत दी गई है. जिन इलाक़ों में तार व पोल की स्थिति जर्जर हैं, उन्हें बदलवाने का निर्देश दिया गया है. क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो, इसको लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया है. बैठक में बिजली विभाग के डीजीएम विनय कुमार, एक्सक्यूटिव इंजीनियर मृणाल गौतम, एसडीओ मसुदन मांझी, सुजीत उपाध्याय, जेई रामसुंदर राम, एनामुल हक़, मो फखरुद्दीन, मुखिया मो शब्बीर, मो शमीम, अकबर अंसारी, ज़ाकिर हुसैन, शाहनवाज़ अंसारी, खुर्शीद अनवर हादी, मो हफीज, सब्बन खान, वाहिद खान, बिपिन सिंह, अब्दुल गनी टिंकू, छक्कू साव, निजाम अंसारी आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=690391&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : जयंती पर  भाजपा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही