Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : खंडोली वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और डैम की गाद की सफाई को लेकर विधायक ने की बैठक

Giridih : शहर के नया परिसदन भवन में गांडेय विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद की अध्यक्षता में गुरुवार 4 मई को खंडोली वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सहित अन्य चार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में सुधार समेत अन्य मुद्दों को लेकर बैठक की गई. बैठक के दौरान खंडोली पुराना वाटर और नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, महादेव तालाब, चैताडीह व झगरी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और डैम के गाद की साफ सफाई समेत वाटर सप्लाई को लेकर होने वाली समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में प्लांट के कर्मियों ने मेडिकल सुविधा, सामूहिक बीमा, इपीएफ कटौती शुरू करने, मासिक भुगतान ससमय सुनिश्चित करने समेत कुल 9 मांगे रखी. [caption id="attachment_627227" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/KHANDOLI-2-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> अपनी मांगों को लेकर विधायक से मिलते प्लांट के कर्मी[/caption] विधायक सरफराज अहमद ने बताया कि नगर विकास मंत्रालय के तहत आने वाली जुड़को कंपनी ने खंडोली डैम से पानी सप्लाई का टेंडर लेकर उसने साईं कंट्रक्शन को दिया है. खंडोली वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जल संसाधन विभाग के अंतर्गत है. प्लांट और डैम के गाद की साफ-सफाई को लेकर विभाग से बात की जाएगी. वहीं कंपनी और संवेदक को पानी सप्लाई में हो रही समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया गया है. साथ ही रिपोर्ट भी मांगी गई है. रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी. उन्होंने कहा कि मजदूरों की समस्या का समाधान भी बहुत जल्द किया जाएगा. बैठक में उप नगर आयुक्त स्मिता कुमारी, जुडको के उप महाप्रबंधक विमल टोप्पो, अनूप प्रितम सोरेन, श्री साईं कंट्रक्शन के राजेश साहू, दीपक जायसवाल, राजेश यादव, अक्रमुल होदा व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanwar-bjp-leader-demands-construction-of-overbridge-from-prime-minister/">यह

भी पढ़ें : धनवार : भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री से की ओवरब्रिज निर्माण की मांग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही