Search

 
 
 

गिरिडीह : विधायक ने बांस पुल का किया उद्घाटन

 
Giridih : स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने 24 अक्टूबर को पुराना उसरी पुल के बगल में अस्थाई बांस पुल का उद्घाटन फीता काटकर किया. पुराना पुल टूट जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है. पुल नहीं रहने से छठ व्रतियों को भी घाट तक पहुंचने में असुविधा होती. अब असुविधा नहीं होगी. पैदल यात्री और साइकिल सवार को घूमकर जाना पड़ता था. अब सीधे नदी पार कर पाएंगे. विधायक ने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए इस पुल का निर्माण किया गया है. लोगों को आवामगन की समस्या से निजात मिलेगी. मौके पर जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह, प्रमिला मेहरा, अशोक राम, रामजी यादव, रॉकी सिंह, अभय सिंह, अशोक राम, लखन राम, प्रकाश, राम, विमल राम, पप्पी सिंह, कन्हैया राम, टूना सिंह, रंजीत राम, मदन राम समेत सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=453268&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मधुमक्खियों के काटने से महिला की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही