Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : विधायक ने लोकल सेल का किया उद्घाटन

Giridih : बनियाडीह सीसीएल स्थित कबरीबाद कांटा ऑफिस में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के तत्वाधान में 25 मई को आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने लोकल सेल का उद्घाटन नारियल फोड़कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि काफी जद्दोजहद के बाद चार हजार टन कोयला खनन का अलॉटमेंट मिला है. इस दिशा में और भी बेहतर काम करने का प्रयास किया जाना चाहिए. सीसीएल अधिकारियों से उन्होंने कहा कि केवल कमाई के चक्कर में न रहें. कोलियरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाएं जैसे बिजली-पानी उपलब्ध कराने का भी ख्याल रखें. डीईओ होल्डर, ट्रक मालिक, मजदूर और मजदूरों के सरदार आपस में समन्वय बनाकर काम करें, जिससे शत-प्रतिशत सफलता मिल सके. मौके पर जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत यूनियन के कई पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=647129&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी : नागेन्द्र महतो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही