Search

 
 
 

गिरिडीह : विधायक ने शहर के दर्जनों छठ घाटों का किया निरीक्षण

 
Giridih : गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने 13 अक्टूबर को शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सभी छठ घाटों पर ज़रूरी सुविधा व व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया. विधायक ने झरिया गादी, दीनदयाल घाट, शिव शक्ति घाट, अरगाघाट, मेट्रोस घाट, नया पुल सिहोडीह, आदर्श घाट, सिहोडीह हरिजन छठ घाट, पुराना पुल, शीतलपुर घाट, प्रोफेसर कॉलोनी घाट, आश्रम छठ घाट, शास्त्रीनगर छठ घाट, पेस्रागढ़ छठ घाट और बुढ़वा आहार छठ घाट का मुआयना किया. इस दौरान उन्होंने छठ पूजा समिति के प्रतिनिधियों से बात कर उनकी समस्याएं  सुनी और उसके जल्द समाधान का भरोसा दिया. अरगाघाट में उन्होंने नदी के दोनों किनारों पर एक-एक स्ट्रीट लाइट लगाने का आदेश दिया. साथ ही यहां चबूतरा मरम्मत करने का निर्देश भी दिया. अन्य सभी छठ घाटों में भी उन्होंने सफाई, रोशनी और सड़क सुविधा बहाल करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया. मौके पर झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अजित कुमार पप्पू, नगर निगम की उप नगर आयुक्त स्मृता कुमारी, सिटी मैनेजर मंजूर आलम अंसारी व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-the-young-man-hanged-himself-the-family-was-in-a-tizzy/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : युवक ने लगाई फांसी, परिजन बदहवास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही