Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : विधायक ने चार तालाबों के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Advertisement
Advertisement
Giridih : जेएमएम विधायक सुदिव्य कुमार ने 9 मार्च को चार तालाबों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. चारों तालाब का निर्माण 2 करोड़ 89 लाख की लागत से किया जाएगा. चारों तालाबों में से 1 गिरिडीह प्रखंड और तीन पीरटांड़ प्रखंड में है. गिरिडीह प्रखंड के चुंगलो गांव में 1 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से तालाब का निर्माण किया जाएगा. वहीं तीन अन्य तालाब का निर्माण कार्य पीरटांड प्रखंड के बरदेही में 61 लाख की लागत से, पीरटांड़ प्रखंड के ही जमुआ गांव में 45 लाख की लागत से और इसी प्रखंड के खुखरा गांव में 78 लाख की लागत से किया जाएगा. मौके पर विधायक ने कहा कि दोनों प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की जीविका कृषि पर निर्भर है. सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से किसान एक ही फसल उगा पाते हैं. तालाब के निर्माण से कई एकड़ जमीन सिंचित होगी. किसान कई फसलों की खेती कर पाएंगे. विधायक ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार किसानों को लेकर गंभीर हैं. किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कोशिश कर रही है. मौके पर जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह, लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर कुमार, कनीय अभियंता कमलेश पासवान, राजीव, प्रधान मुर्मू, गोपाल शर्मा, जीतन सोरेन, राजू तुरी सहित अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=285894&action=edit">यह

भी पढें : गिरिडीह : त्योहारी मौसम में  सब्जियों व फलों के दाम में बेतहाशा वृद्धि, रोजेदार परेशान [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही