Search

 
 
 

गिरिडीह : विधायक ने उदनाबाद में सड़क का किया शिलान्यास

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)-  स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने 25 जुलाई को उदनाबाद गांव में नारियल फोड़कर सड़क का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत यह सड़क अजीडीह मोड़ से उदनाबाद तक बनाई जाएगी. शिलान्यास के बाद समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कई वर्षों से यह सड़क जर्जर स्थिति में है. लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस बात को ध्यान में रखकर नए शिरे से निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उदनाबाद पंचायत में और भी योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा. शिवम मोड़ से गांडेय तक 13 किलोमीटर सड़क का निर्माण भी किया जाएगा. दुखिया मंदिर में एक नए मंदिर का निर्माण किया जाएगा. समारोह को मुखिया काजल देवी, उप प्रमुख कुमार सौरभ, नरेश यादव, भिखारी मास्टर ने भी संबोधित किया. मंच संचालन जगदीश वर्मा ने किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=367989&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : अनियंत्रित होकर सीआरपीएफ का वाहन पलटा, एक दर्जन जवान घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही