Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह विधायक ने पिरटांड़ में दो सड़कों का किया शिलान्यास

Advertisement
Advertisement

दोनों सड़कों के बन जाने से सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों को होगी सुविधा : सुदिव्य

Pirtand (Giridih) : गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने 25 सितंबर को पिरटांड़ प्रखंड में दो सड़कों का शिलान्यास किया. इनमें एक सड़क पालगंज मोड़ से खेताडबर तक व दूसरी रंगनियाटांड़ विशनपुर से बरवाडीह मंडरो तक बनाई जाएगी. विधायक ने कहा कि दोनों सड़कों के बन जाने से सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा होगी. दोनों सड़कें प्रखंड की तीन-चार पंचायतों को आपस मे जोड़ेंगी. पालगंज से खेताडाबर तक करीब 16 किलोमीटर लंबी सड़क काफी जर्जर हो चुकी है. इसके निर्माण पर 8 करोड़ 56 लाख रुपए लागत आएगी. समारोह में झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह एवं अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण नहीं देने से उनमें काफी नाराजगी दिखी. वे समारोह में पहुंचे जरूर थे, लेकिन बार-बार बुलाने पर मंच पर नहीं गए. पालगंज मुखिया प्रतिनिधि बिरजू साव, पंचायत समिति सदस्य जोगेंद्र तिवारी, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि बड़कू मुर्मू ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को नही बुलाना दुर्भाग्यपूर्ण है. जनप्रतिनिधियों को सूचना बिना दिए शिलान्यास कर लिया जाता है. कार्यक्रम में युवराज माहतो, ताज हसन, कर्मवीर पण्डा, इमामुल अली, गोपाल विश्वकर्मा, सोमनाथ सिंह आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bermo-leaders-of-india-alliance-condemned-the-statement-of-mp-ramesh-vidhuri/">

बेरमो : इंडिया गठबंधन के नेताओं ने सांसद रमेश विधूड़ी के वक्तव्य की निंदा की [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही