Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : विधायक सोनू ने बैठक में दिए बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Advertisement
Advertisement
विभागीय अधिकारियों को दिए कई सुझाव
Giridih. : विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की अध्यक्षता में जेबीवीएनएल के कार्यालय में 11 सितंबर को बैठक की गई. बैठक में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह व जेबीवीएनएल के  महाप्रबंधक, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता आदि मौजूद रहे. विधायक ने कहा कि तार टूटने के कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्धुत व्यवस्था बराबर प्रभावित हो रही है. इसी कारण विद्धुत व्यवस्था को ठीक करने के लिए 150 किलोमीटर केबल की व्यवस्था करवाई गई है. इससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के तार बदले जाएंगे. जिसमें शहरी क्षेत्र में 200 पोल और 50 किमी रेबिट कंडेंसर तार व ग्रामीण क्षेत्र में 100 पोल और 25 किमी रेबिट कंडेंसर तार लगाई जानी है. वही नगर निगम के पास 500 केवीए का ट्रांसफर्मर जो कालीबाड़ी तक लोड संभालेंगे, जबकि 500 केवीए का ट्रांसफर्मर बभनटोली में व एक 200 केवीए का ट्रांसफार्मर विशनपुर में लगाई जानी है.

दुर्गापूजा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश

विधायक ने कहा कि दुर्गापूजा में जहां भी पंडाल लगाकर मूर्ति पूजन होती है, उस स्थान का निरीक्षण कर नगर निगम 15 दिनों के अंदर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करे. झामुमो जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि गिरिडीह ब्लॉक में जो सब-स्टेशन है, उसका लोड मात्र 3 एमवीए है, इसी सब स्टेशन से फीडर 1 के आधा भाग को जोड़ा जाना है, जिसमें बरगंडा, झंडा मैदान का एरिया समाहित है. इसका काम आज से ही लगना है. इससे शहरी क्षेत्र में लोड सीडिंग में भी सुविधा होगी. यह">https://lagatar.in/train-facility-from-giridih-to-ranchi-is-a-big-gift-annapurna-devi/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह से रांची की ट्रेन सुविधा बड़ी सौगातः अन्नपूर्णा देवी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही