Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बेंगाबाद प्रखंड के दो अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूलों में नामांकन का विधायक ने की शुरुआत

Giridih : गिरिडीह (Giridih) - बेंगाबाद प्रखंड के दो उत्क्रमित हाई स्कूल को प्लस टू में अपग्रेड किया गया है. जिसमें उत्क्रमित हाई स्कूल छोटकी खरगडीहा और उत्क्रमित हाई स्कूल नावाहार शामिल हैं. जेएमएम विधायक डॉ सरफराज अहमद ने 25 जुलाई को दोनो ही प्लस टू हाई स्कूल में नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत की. इस मौके पर विधायक डॉ सरफराज अहमद ने कहा कि स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं होने से प्लस टू हाई गरीब छात्र, खास कर छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थी. लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्रों के उत्क्रमित हाई स्कूल को प्लस टू में अपग्रेड कर दिया गया है. उन्होनें कहा कि इस वर्ष जल्द ही विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक होगी. जहां छात्राओं की अन्य समस्याओं पर चर्चा कर उसका भी समाधान किया जायेगा. उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन की सरकार विकास के प्रति गंभीर है. उनके नेतृत्व में राज्य का सर्वांगीण विकास हो रहा है. हाई स्कूलों में विषयवार शिक्षको की कमी है. आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को रखा जायेगा. प्लस टू हाई स्कूल के प्रिंसिपल उमाशंकर राम ने कहा कि उत्क्रमित हाई स्कूल छोटकी खरगडीहा को प्लस टू का सौगात मिली है. इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा. मौके पर पूर्व मुखिया सह बीजेपी नेता महेंद्र प्रसाद वर्मा, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मो जैनुल अंसारी, खुर्शीद अनवर हादी, माधुरी कुजूर, हसनेन आलम, हारून रशीद, दुलारचंद पंडित सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=368558&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सुझाव-शिकायत पेटी पर सदर अस्पताल प्रबंधन सुस्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही