Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : विधायक ने की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत

Advertisement
Advertisement
Giridih : विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने 2 जुलाई को चैताडीह मातृत्व एवं शिशु कल्याण केंद्र में बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की. इससे पूर्व विधायक ने दीप प्रज्वलित कर अभियान का उद्घाटन किया. मौके पर विधायक ने कहा कि देश में पोलियो उन्मूलन अंतिम चरण में है, पर विदेशों में यह बीमारी अभी भी मौजूद है. ऐसे में बच्चों को पोलियो की खुराक देना जरूरी है. बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने में अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है. सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने कहा कि नवजात से लेकर 5 साल तक के 4, 91,250 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है. अभियान के पहले दिन 2535 बूथों पर खुराक दी जाएगी.  वहीं 3 और 4 जुलाई को घर-घर जाकर बच्चों को खुराक दी जाएगी. अभियान में 5 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है. अभियान की मॉनिटरिंग 507 सुपरवाइजर करेंगे. इस अवसर पर उपाधीक्षक डॉ. एपीएन देव, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सर्जना शर्मा, डीपीएम प्रतिमा कुमारी, गौरव राय समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=685960&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : तिसरी में छड़ लदा अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, आवास क्षतिग्रस्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही