Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने धोए भक्तों के पांव

Giridih: गिरीडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने 25 अप्रैल को पूर्णानगर से निकली कलश यात्रा में शामिल कन्याओं व महिलाओं की सुविधा का पूरा ख्याल रखा. विधायक ने अपनी टीम के साथ उत्सव उपवन गेट पर महिला कलश यात्रियों के लिए शीतल जल व शरबत की व्यवस्था कर अपने हाथों से महिलाओं को ग्लास सौंपी. कलश यात्रियों के पैरों पर पाइप से ठंडे पानी का फुहार कर उन्हें राहत पहुंचाई. विदित हो कि गर्मी के कारण कलश यात्रियों के पांव जल रहे थे. कलश यात्रियों के साथ चल रहे 3 टैंकरों से पानी की बौछार की जा रही थी. इससे कलश यात्रियों को बड़ी राहत पहुंची. विधायक की इस पहल की ग्रामीणों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=618247&action=edit">यह

भी पढ़ें: तिसरी : भू-माफियाओं के ख़िलाफ़ सामाज़िक कार्यकर्ता का सत्याग्रह, बेमियादी भूख हड़ताल शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही