Search

गिरिडीह : विधायक सुदिव्य ने किया 17 योजनाओं का शिलान्यास

Giridih : गिरीडीह सदर के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने गुरुवार को नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 17 योजनाओं का शिलान्यास किया. वार्ड नंबर 1 से 7 तक व वार्ड नंबर 19 व 20 में कुल 17 योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं पर कुल एक करोड़ 45 लाख रुपये की लागत आएगी. विधायक ने कहा कि राज्य सरकार विकास को लेकर पूरी तरह गंभीर है. विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकार के हर कार्य में खोट निकलना विपक्ष का काम रह गया है. सरकार झारखंड को विकसित राज्य की श्रेणी में लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. मौके पर झामुमो गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित वार्ड पार्षद, झामुमो कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : लाखों">https://lagatar.in/manish-left-the-package-worth-lakhs-and-started-his-own-company-gave-employment-to-200-people/">लाखों

का पैकेज छोड़ मनीष ने शुरू की खुद की कंपनी, 200 लोगों को दिया रोजगार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//