Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : विधायक सुदिव्य सोनू ने जमामो माता मंदिर में माथा टेका

Girdih : गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने 30 अप्रैल को तिसरी प्रखंड स्थित मामो माता मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीश्री 108 राधा- कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान महायज्ञ में माथा टेका. वे समाजसेवी निरंजन राय के आमंत्रण पर वहां पहुंचे. निरंजन राय ने उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया. मंदिर में विधायक ने सर्वप्रथम माता के पिंड का दर्शन किया. इसके बाद बारी-बारी से मंदिर परिसर स्थित अन्य मंदिरों का दर्शन किया. महायज्ञ स्थल का दर्शन करने के बाद उन्होंने महाप्रसाद ग्रहण किया. पत्रकारों से विधायक ने कहा कि यहां प्राकृतिक छटा अद्भुत है. इस जगह के विकास की जरूरत है. विधायक ने तत्काल तिसरी बीडीओ से बातचीत किया तो पता चला कि जमामो माता मंदिर के विकास का प्रस्ताव पर्यटन संभर्दक समिति में भेजने के लिए तैयार है. 2 मई को ऑफिस खुलते ही फाइल भेज दिया जाएगा. विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर मन्दिर का विकास किया जाएगा. मौके पर यज्ञ प्रमुख निरंजन राय, रिंकू बर्णवाल, रामचंद्र यादव, कन्हैया सिंह, रवि राय समेत अन्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=624589&action=edit">यह

भी पढ़ें : गांडेय : लोगों की बात सुनने के बजाए मन की बात सुनाने में लगे हैं पीएम मोदी- विधायक   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही