Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : विधायक सुदिव्य ने किया डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

Giridih : गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती के मौके पर शुक्रवार को सीहोडीह में डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया. प्रतिमा अनावरण व माल्यार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुदिव्य सोनू ने कहा कि केंद्र सरकार डॉ.अंबेडकर के बनाए संविधान को खत्म करना चाहती है. कहा कि बाबा साहब ने शोषित समाज के मौलिक अधिकार के लिए कलम की ताकत के बल पर जो जंग लड़ी थी, आज उसी का परिणाम है कि समाज के बीच भेदभाव का अंत हुआ है. उन्होंने कहा कि डॉ आंबेडकर ने शिक्षा की अहमियत समझी थी और समाज के सभी वर्गों को शिक्षित होने का आह्वान किया था. विधायक ने कहा की आजादी से पूर्व का समय कितना कठिन था, इसकी सहज कल्पना की जा सकती है. ऐसी स्थिति में भी डॉ भीमराव ने उच्च तालीम हासिल कर समाज के सामने उदाहरण पेश किया था. मौके पर झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, शाहनवाज अंसारी, प्रमिला मेहरा, अजीत कुमार, गोपाल शर्मा, पवन कुमार, गौरव कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-ambedkar-jayanti-celebrated-at-saraswati-shishu-vidya-mandir/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाई गई अंबेडकर जयंती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही