Pirtand (Giridih) : जिले के पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र का गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने 07 जून को दौरा किया. उन्होंने तुइओ, खरपोका आदि क्षेत्रों में मुस्लिम समाज के लोगों से मुलाकात कर सामाजिक समस्याओं की जानकारी ली और जल्द निदान का आश्वासन दिया. इस क्रम में विधायक ने खरपोका में अंजुमन कमेटी के साथ बैठक की. उन्होंने तुइओ में मय्यत शेड, वजूखाना, बोरिंग व पीसीसी सड़क और खुखरा पंचायत के चथरुडीह में वजूखाना बनाने की घोषणा की. विधायक प्रतिनिधि ताज हुसैन ने बताया कि विधायक पीरटांड़ में लगातार विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रायास कर रहे हैं. मौके पर सदाकत अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी, रामसागर किस्कू आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=660046&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : अपूर्ण 795 पीएम आवासों को 30 जून तक पूरा करने का निर्देश [wpse_comments_template]
गिरिडीह : विधायक सुदिव्य ने किया पीरटांड़ का दौरा
Leave a Comment