Birni (Giridih) : बगोदर से भाकपा माले विधायक विनोद कुमार सिंह ने शनिवार को बिरनी प्रखंड में करोड़ों की लागत से बनने वाली 9 सड़कों का शिलान्यास किया. विधायक ने सबसे पहले मल्हो-शाखबरा पथ का शिलान्यास किया. इसके बाद गरायडीह, गांडो, गोविंदाडीह, बनपुरा, सिमराढाब चौक से पूर्णानगर, बरवाचातर, सलेडीह तक रोड, रजमानिया-कपिलो व गुड़ीटांड़ रोड की आधारशिला रखी. मल्हो में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अभी सड़क का शिलान्यास हुआ है. जल्द ही इरगा नदी पर पुल का शिलान्यास किया जाएगा. बिरनी में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. अभी और भी कई सड़कें बनाई जाएंगी. उन्होंने कहा कि कोडरमा लोकसभा सीट लंबे समय से भाजपा के कब्जे में है, लेकिन क्षेत्र में विकास कहां हुआ है, यह खोजना पड़ता है. आज भी केंद्र सरकार की योजनाओं के लिए कोडरमा लोकसभा की जनता तरस रही है. उन्होंने महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के बारे में लोगों को विस्तार से बताया और महिलाओं से इसका लाभ लेने की अपील की. मौके पर प्रखंड प्रमुख रामू बैठा, पूर्व प्रमुख सीताराम सिंह, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, सीताराम पासवान, मुस्तकीम अंसारी आदि उपस्थित थे. इस बीच गांडो मोड में विधायक विनोद सिंह द्वारा 1.8 किलोमीटर पथ का शिलान्यास किए जाने से वहां के ग्रामीण आक्रोशित हैं. जिप सदस्य प्रतिनिधि डॉ. सलीम अंसारी ने कहा कि शिलान्यास का समय बदलने और जानकारी नहीं देने से साफ है कि यह जनता को भ्रमित करने का प्रयास था. उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण योजना को लेकर पहले से ही विवाद है. विधायक द्वारा योजना के अनुरूप कार्य नहीं करने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है.
rel="attachment wp-att-938565">
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/bjp-9.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> पुतला दहन करने जुटे भाजपाई[/caption] Gawan (Giridih) : रांची में शुक्रवार को आयोजित भाजयुमो की युवा आक्रोश रैली के दौरान कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले दागने के खिलाफ भाजपाइयों ने शनिवार को गावां थाना गेट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाना गेट के पास पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने कहा कि राज्य सरकार शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करवाकर तानाचाही का परिचय दिया है. आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी. मौके पर चंद्रशेखर आजाद, प्रहलाद सिंह, प्रकाश राम, कांग्रेस यादव, ललित पांडेय, पवन सिंह, विशाल राणा, पवन पांडेय, आनंदी यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/women-police-conference-concludes/">महिला
पुलिस सम्मेलन का समापन: बोले सीएम- हर छह महीने पर हो ऐसा आयोजन [wpse_comments_template]
खैरागढ़ा में 100 केवीए के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
Dumri (Giridih) : डुमरी के खैरागढ़हा में युवा भाजपा नेता सुरेन्द्र कुमार ने शनिवार को 100 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव तत्पर रहते हैं. चुनाव के समय नेता बरसाती मेढक की तरह आते हैं और चुनाव के बाद गायब हो जाते हैं. उन्होंने लोगों से ऐसे नेताओं से सावधान किया. कार्यक्रम में मुखिया जागेश्वर महतो, पंचायत समिति सदस्य सत्यनारायण महतो, आजसू के युवा नेता मोहन महतो, राजू महतो, पोखन महतो, मुकेश महतो, चेतलाल महतो, अर्जुन महतो आदि उपस्थित थे.गांवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन
[caption id="attachment_938565" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/giridih-mla-vinod-singh-laid-the-foundation-stone-of-9-roads-in-birni-3-news-including-ii/bjp-14/"rel="attachment wp-att-938565">
alt="" width="600" height="400" /> पुतला दहन करने जुटे भाजपाई[/caption] Gawan (Giridih) : रांची में शुक्रवार को आयोजित भाजयुमो की युवा आक्रोश रैली के दौरान कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले दागने के खिलाफ भाजपाइयों ने शनिवार को गावां थाना गेट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाना गेट के पास पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने कहा कि राज्य सरकार शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करवाकर तानाचाही का परिचय दिया है. आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी. मौके पर चंद्रशेखर आजाद, प्रहलाद सिंह, प्रकाश राम, कांग्रेस यादव, ललित पांडेय, पवन सिंह, विशाल राणा, पवन पांडेय, आनंदी यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/women-police-conference-concludes/">महिला
पुलिस सम्मेलन का समापन: बोले सीएम- हर छह महीने पर हो ऐसा आयोजन [wpse_comments_template]
Leave a Comment