Search

 
 
 

गिरिडीह : विधायक विनोद सिंह ने सड़क का किया शिलान्यास

 

सरिया से अच्छूवाटांड़ तक बनेगी सड़क

Saria (Giridih) : सरिया बागोडीह चौक से लेकर अछुवाटांड़ तक लगभग 5.2 किलोमीटर बनने वाली सड़क का शिलान्यास 16 सितंबर को बगोदर विधायक विनोद सिंह ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया. इस दौरान सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद रहें. मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बगोदर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि बागोडीह चौक से अछुवाटांड़ तक सैकड़ो परिवार को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी. स्थानीय स्तर पर वर्षों से लोगों का यह मांग थी. लेकिन बीच में कोरोनाकाल में कार्य बाधित रही. अब सभी कार्य पटरी पर आ गए है, क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं. कहा कि भाजपा के डबल इंजन सरकार में सरिया में विकास कार्य बिल्कुल ठप हो गईं थी. जो उनके शासन काल में कार्य नहीं हो सका, उसको भी अब पूरा किया जा रहा हैं. कार्यक्रम में माले नेता भोला मण्डल,केदार मंडल, जिम्मी चौरसिया, कुश कुशवाहा, सन्नी कुमार, राहुल मंडल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-bridge-to-be-built-on-baghadih-river-mla-laid-foundation-stone/">यह

भी पढ़ें:  गिरिडीह : बाघाडीह नदी पर बनेगा पुल, विधायक ने रखी आधारशिला  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही