Search

 
 
 

गिरिडीह : जेएमएम नेता चंदन किस्कू के अंतिम संस्कार में शामिल हुए विधायक

 
Giridih : बेंगाबाद प्रखंड के कद्दावर जेएमएम नेता चंदन किस्कू का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव ताराजोरी गांव में 18 सितंबर को कर दिया गया. जेएमएम के झंडे में लपेटकर उनकी शव यात्रा निकाली गई. शव यात्रा में बेंगाबाद विधायक डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत जेएमएम के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. चंदन किस्कू के पार्थिव शरीर का दर्शन करने के लिए जेएमएम जिला कमेटी के सभी कार्यकर्ता ताराजोरी पहुंचे थे. गांव के बगल स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. जेएमएम विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि चंदन किस्कू पार्टी के समर्पित सिपाही थे. उनके आकस्मिक निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है. किस्कू वैसे आदिवासी नेता थे जिनका सभी समाज में सम्मान था. मौके पर जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष नुनूराम किस्कू, नीलकंठ मंडल, मो. जाकिर हुसैन, इनामुल हक, दिलीप मंडल, बासुदेव नारायण सिंह, केशव मुर्मू, महालाला सोरेन, शाहनवाज अंसारी समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=422419&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पीएम मोदी के जन्मदिन को युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रुप में मनाया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही