Search

 
 
 

गिरिडीह : प्रखंड मुख्यालय में मनरेगा जनसुनवाई कार्यक्रम संपन्न

 
Giridih : तीसरी प्रखंड मुख्यालय में मनरेगा जनसुनवाई कार्यक्रम प्रखंड प्रमुख राजकुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. मौके पर मौजूद गिरिडीह की मनरेगा लोकपाल तमन्ना परवीन ने कहा कि आज तीसरी प्रखंड मुख्यालय में 7 पंचायतों की मनरेगा जनसुनवाई की गई. जिसमें पूर्व में पंचायत लेवल पर पूर्ण किए गए सारी योजनाओं का अंकेक्षण किया गया. उन्होंने कहा कि अधूरे कार्यों को पूरा किया गया है. इसमें बहुत सारी रिकवरी भी की गई है. कुछ ऐसे मामले हैं जिन्हें जिला में लाया गया है. जिसके साक्ष्य प्रस्तुत नहीं हो पाए. बाकी सारे कार्यों का निष्पादन सही तरीके से किया गया है. मौके पर दक्षिण छोर जिला परिषद सदस्य रामकुमार राउत, उत्तरी भाग जिला परिषद सदस्य प्रमिला देवी, उप प्रमुख बैजू मरांडी, मुखिया किशोरी साव, पंचायत सेवक राजन कुमार, बीपीओ मौजुद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-jmm-workers-picket-at-saria-sdo-office/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : झामुमो कार्यकर्ताओं ने सरिया एसडीओ कार्यालय पर दिया धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही