Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बरमोरिया कोविड सेंटर और सदर अस्पताल में हुई मॉकड्रिल, लिया गया कोविड सतर्कता का जायजा

Giridih : जिले में कोरोना से बचाव को लेकर शनिवार को बरमोरिया कोविड-19 सेंटर और सदर अस्पताल में मॉकड्रिल की गई. मॉकड्रिल के जरिए संसाधनों की कार्य क्षमता की परख की गई. अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य महकमा ने कोविड-19 अस्पतालों में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लिया. बता दें कि राज्य मुख्यालय ने कोविड-19 और ऑक्सीजन प्लांट में मॉकड्रिल कर इलाज की व्यवस्था परखने का निर्देश दिया है. सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा की मानें तो यहां ऑक्सीजन सपोर्ट ब्लड व वेंटिलेटर की पर्याप्त संख्या है. मॉकड्रिल के दौरान बरमोरिया कोविड-19 सेंटर में एक कर्मी को मरीज बनाकर पूरी रिहर्सल की गई. पीपीई किट पहने चिकित्सक व कर्मियों ने काल्पनिक मरीज के पहुंचते ही उसे एंबुलेंस में बैठे ही सैनिटाइजर का छिड़काव किया. फिर उसकी परीक्षण कर मरीज को बेड उपलब्ध कराया गया. उसकी काल्पनिक चिकित्सा की गई. मौके पर मौजूद सिविल सर्जन डॉ मिश्रा ने बताया कि बरमोरिया व सदर अस्पताल में मॉकड्रिल कर तैयारियों का जायजा लिया गया. कहा कि देश में बढ़ती कोरोना पॉजिटिव मामलों को लेकर तैयारियों का जायजा लिया गया है. मॉकड्रिल की मॉनिटरिंग डीसी नमन प्रिय लकड़ा व सिविल सर्जन कर रहे थे. यह">https://lagatar.in/dhanwar-most-measles-cases-found-in-giridih-awareness-is-necessary/">यह

भी पढ़ें : धनवार : गिरिडीह में सबसे ज़्यादा मिले मीजल्स के केस, जागरूकता ज़रूरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही