Search

 
 
 

गिरिडीह : केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल- विनोद सिंह

 
Gawan (Giridih) : भाकपा माले का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन (जीबी) सोमवार को गावां के माल्डा उच्च विद्यालय मैदान में हुआ. बगोदर विधायक विनोद सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है. देश मे लगातार दुष्कर्म, हत्या जैसी घटनाएं घट रही हैं, लेकिन केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है. क्षेत्र की सांसद अन्नपूर्णा देवी केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री हैं, इसके बावजूद महिलाएं असुरक्षित नहीं हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी क्षेत्र के विधायक हैं, लेकिन उन्होंने क्षेत्र के मुद्दों को विधानसभा में कभी नहीं उठाया. विनोद सिंह ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार बेहतर काम कर रही है. जरूरतमंदों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है. भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश लगातार की जा रही है. केंद्र सरकार ईडी व सीबीआई के माध्यम से इंडिया गठबंधन के नेताओं को परेशान कर रही है. इसका जवाब जनता विधानसभा चुनाव में देगी. पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में इस क्षेत्र का विकास रुक सा गया है. अपने कार्यकाल की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि उस दौरान क्षेत्र में विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए थे. लेकिन वर्तमान में यहां का विकास लगभग रुक गया है. उन्होंने पावर ग्रिड का निर्माण करवाया था, जिसे अब तक चालू नहीं कराया गया. उन्होंने हेमंत सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं. कहा कि क्षेत्र का विकास भाकपा माले ही कर सकती है. उन्होंने कार्यकर्ताओं ने धनबाद में 9 सितंबर को आयोजित सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की. सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की गई. विनय संथालिया, रामेश्वर चौधरी, जिप सदस्य पवन चौधरी, पिंकी भारती, जयंती चौधरी आदि ने भी विचार व्यक्त किए. मौके पर कयूम अंसारी, नागेश्वर यादव, जनार्दन प्रसाद, जयंती चौधरी, प्रमुख ललिता देवी, मुन्ना राणा, दिनेश पांडेय, अकलेश यादव, आरती देवी, अशोक मिस्त्री आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गृहमंत्री">https://lagatar.in/sudesh-mahato-met-home-minister-discussed-political-situation/">गृहमंत्री

से मिले सुदेश महतो, राजनीतिक हालात पर चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही