Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मोदी के 400 पार की हवा निकली, भाजपा बहुरूपिया पार्टी- चंपाई

सीएम ने गांडेय की सभा में भरी हुंकार, कल्पना भी रहीं मौजूद

Gandey (Giridih) : झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 10 वर्षों के शासन में जनता से सिर्फ वादा किया, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया. उन्होंने भाजपा को बहुरूपिया पार्टी की संज्ञा दी. सीएम गुरुवार को गांडेय प्रखंड की फुलची पंचायत के जोधपुर फुटबॉल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. देश व प्रदेश को बचाने के लिए उन्होंने जनता से इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की. कहा कि देश में बेरोजगारी व महंगाई चरम पर है. युवा वर्ग हताश है. पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ते रहे. जरूरी उपभोक्ता वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं. प्रधानमंत्री हिंदू, मुस्लिम कर वोट मांग रहे हैं. जनता को सतर्क रहने की जरूरत है. चुनाव में पीएम मोदी के 400 पार के नारे की हवा निकल गई है. उन्होंने कहा कि 24 वर्ष के झारखंड में 19 साल तक भाजपा ने राज किया, लेकिन राज्य का विकास करने में विफल रही. महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम ने कहा कि हेमंत सोरेन के  चार साल के शासन में राज्य का चहूंमुखी विकास हुआ. भाजपा इसे पचा नहीं पाई और चुनाव से पहले एक साज़िश के तहत उन्हें जेल में डाल दिया गया. भाजपा के 19 साल के शासन पर हेमंत सोरेन के 4 साल के काम भारी हैं. सभा को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर, गांडेय विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कल्पना सोरेन, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, सदर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू, जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, कर्मिला टुडू, हेंगामुनी मुर्मू, महालाल सोरेन आदि ने भी संबोधित किया. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-pm-modi-ruined-the-country-in-10-years-dipankar////">गिरिडीह

: पीएम मोदी ने 10 साल में देश का बेड़ा गर्क किया- दीपांकर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही