Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मोंगिया स्टील ने किया राज मिस्त्री-कॉन्ट्रेक्टर महासम्मेलन

Advertisement
Advertisement
उच्च कोटी के राजमिस्त्री व कॉन्ट्रैक्टरों को किया गया पुरस्कृत
Giridih : गिरिडीह के नगर भवन में 1 जुलाई शनिवार को मोंगिया स्टील लि० की ओर से राज मिस्त्री व कॉन्ट्रेक्टर महासम्मेलन का आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि के रुप में मोंगिया स्टील लि0 के चेयरमेन सह ब्रांड अम्बेस्टर डॉ० गुणवंत सिंह मोंगिया व विशिष्ट अतिथि के रूप में मोंगिया स्टील लि0 के डायरेक्टर बलविन्दर सिंह मोंगिया और हरिन्दर सिंह मोंगिया उपस्थित हुए. इस महासम्मेलन में 150 डीलर, 1000 कॉन्ट्रेक्टर व राजमिस्त्री शामिल हुए. डॉ० गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि वर्तमान में हमारे सरिया का प्रयोग छोटे निर्माण से लेकर बड़े-बड़े निर्माण में किया जा रहा है. गुणवत्ता के दृष्टिकोण से हमारा उत्पाद ISI के सभी मापदण्डो को पूरा करता है. इस कार्यक्रम में उच्च कोटी के राजमिस्त्री व कॉन्ट्रैक्टरों को पुरस्कृत किया गया. राजमिस्त्री इस्माइल अंसारी व प्रेमचंद को वरिष्ठ मिस्त्री के रुप में डॉ० मोंगिया ने शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों के लिए उपहार के साथ मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई थी. इस मौके पर सेल्स टीम के आदिल सिद्दीकी, गोपाल चौबे, विजय सिंह, राज शेखर, आकाश सिन्हा, राजा भट्टाचार्य, मुबारक अंसारी, शाहदि, सपन जयसवाल, नदीम आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=685636&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : 4.91 लाख बच्चों को दी जाएगी दो बूंद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही