Search

 
 
 

गिरिडीह : मानसून ने मछली पालकों के अरमानों पर पानी फेरा

 

जिले में अब तक महज 29.9 मिमी बारिश, तालाबों में पानी नहीं

Giridih : मानसून की बेरूखी ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है. सूखे सावन ने खेती बागवानी सहित मत्स्य पालकों की भी नींद उड़ा दी है. अब तक अपेक्षा से काफी कम वर्षा हुई है. इससे मछली पालन प्रभावित हुआ है. बंदोबस्ती के बावजूद कम वर्षा होने के कारण मछली पालन का काम अटका पड़ा है. विभाग का कहना है कि मछली पालन के लिए तालाबों में पर्पायाप्त पानी नहीं है. आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में अब तक 271.5 मिलीमीटर बारिश हो जानी चाहिए थी, पर महज 29.7 मिलीमीटर बारिश ही हुई है. जिला मत्स्य पालन पदाधिकारी उषा किरण ने बताया कि जिले में कुल 558 तालाबों की बंदोबस्ती की जानी है. पर अब तक 170 तालाबों की ही बंदोबस्ती हो पाई है. बताया कि जिले के कई प्रखंडों मैं तालाबों की बंदोबस्ती का काम पूरा हो चुका है. शेष की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है. यदी अगस्त-सितंबर तक यही स्थिति रही, तो किसान मुआवजा की मांग करेंगे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-blo-will-do-door-to-door-verification-of-voters-from-july-21-to-august-21/">बोकारो

: बीएलओ 21 जुलाई से 21 अगस्त तक घर-घर जाकर मतदाताओं का करेंगे सत्यापन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही