Search

 
 
 

गिरिडीह : मजाक बना गया है मासिक बुजुर्ग स्वास्थ्य शिविर

 

आउटसोर्सिंग के दो कर्मियों के भरोसे शिविर, चिकित्सक गायब

Giridih. : सदर अस्पताल में मासिक बुजुर्ग स्वास्थ्य दिवस-सह-निशुल्क जांच शिविर मजाक बनकर रह गया है. ज्ञात हो कि अगस्त से इसकी शुरुआत की गई थी. माह के तीसरे शनिवार को सदर अस्पताल में बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर की शुरुआत 19 अगस्त से की गई थी. शुरुआत तो धूम धड़ाके से हुआ पर दूसरे ही चरण में इसकी असलियत खुलकर सामने आ गई. विगत 19 अगस्त को भव्यता के पीछे बड़ा कारण था. कारण यह था कि 19 अगस्त को एनएचएम के निदेशक पांच सदस्यों टीम के साथ गिरिडीह आने वाले थे. 5 सदस्यों की टीम ने गिरिडीह में बुजुर्ग स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था देख गिरिडीह की काफी सराहना की थी. पर 16 सितंबर को आयोजित कैंप में आउटसोर्सिंग के दो कर्मी मौजूद थे, जबकि शिविर से चिकित्सक गायब थे. पूछताछ करने पर जानकारी दी गई की ओपीडी में बैठे चिकित्सक ही शिविर का भी काम निपटा रहे हैं. मामले में सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने कहा कि चिकित्सकों की कमी के कारण शिविर के लिए अलग से चिकित्सक देना थोड़ा कठिन है. कहा कि शिविर का काम ओपीडी में बैठे चिकित्सक ही कर रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार शाम 4:00 बजे तक शिविर में 60 लोगों की जांच की गई थी. यह">https://lagatar.in/giridih-seva-fortnight-will-start-in-gram-panchayats/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : ग्राम पंचायतों में शुरू होगा सेवा पखवाड़ा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही