Search

 
 
 

गिरिडीह : पंचायत समिति की मासिक बैठक रही हंगामेदार,कई मुद्दों पर चर्चा

 
Pirtand (Giridih) : पीरटांड़ प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की मासिक बैठक हुई. प्रखंड प्रमुख सविता टुडू की अध्यक्षता में काफी दिनों बाद हुई बैठक हंगामेदार रही. संचालन बीडीओ मनोज कुमार मरांडी ने किया. सबसे पहले पिछली बैठक में लिए गए प्रस्तावों की बारी-बारी से समीक्षा हुई. इसके बाद प्रखंड में चल रहीं विकास व गरीब कल्याण की योजनाओं पर चर्चा की गई. सदस्यों ने जनसमस्याओं का निराकरण नहीं होने पर अधिकारियों व प्रखंड कर्मियों के प्रति नाराजगी जताई. कहा कि पिछली बैठक में जारी पत्र के आलोक में अभी तक एक भी काम नहीं हुआ है. सभी पंचायत समिति सदस्यों ने एक स्वर से कहा कि ब्लॉक कर्मी बेलगाम हो गए हैं. वे अपनी आदत में सुधार लाएं. सदस्यों ने मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, बिजली, नल जल, पेंशन योजना आदि का मुद्दा उठाया, जिस पर संबंधित अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. बैठक में उपप्रमुख महेंद्र महतो, पंचायत समिति सदस्य जोगेंद्र तिवारी, जागो रजक, रिंकी देवी, केशव पाठक, नवीन सिंह सहित सभी सदस्य व विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pickup-van-collides-with-truck-in-nirsa-one-dead-many-injured/">धनबाद

: निरसा में पिकअप वैन ने ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत, कई घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही