Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : झारखंड राज्य फसल योजना में 1 लाख से ज्यादा किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Advertisement
Advertisement
Giridih :  समाहरणालय सभागार में झारखंड राज्य फसल राहत योजना को लेकर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में 26 अगस्त को बैठक हुई. बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में अब तक 1 लाख 45 हजार 337 किसानों का इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन हो चुका है. बैठक में रांची से आई जेआरएफआरवाय की टीम ने आवेदन सत्यापन का ट्रेनिंग दिया. दो प्रतिशत आवेदनों का सत्यापन डीसी करेंगे, 10 प्रतिशत आवेदनों का सत्यापन अपर समाहर्ता तथा 25 प्रतिशत आवेदनों का सत्यापन अंचल अधिकारी करेंगे. 20 से 50 प्रतिशत फसल नष्ट होने पर तीन हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से (अधिकतम पांच एकड़ तक) तथा 50 प्रतिशत से अधिक फसल नष्ट होने पर चार हजार रुपये प्रति एकड़ (अधिकतम पांच एकड़) की दर से भुगतान किया जाएगा. डीसी ने सभी सीओ को अपने-अपने अंचल कार्यालय में योजना को लेकर बैठक करने का निर्देश दिया. इस बैठक में पेक्स अध्यक्ष, सचिव, पीडीएस डीलर और स्वयं सहायता समूह के सदस्य मौजूद रहेंगे. बैठक में डीडीसी एसबीमेहरा, सभी अंचलों के सीओ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=400396&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : कार्डधारियों ने पीडीएस डीलर के खिलाफ किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही