Search

 
 
 

गिरिडीह : मुहर्रम जुलूस के दौरान आपसी झड़प में आधा दर्जन से अधिक घायल

 
पलमरुआ- अड़सार में दो पक्षों में हुई झड़प, लाठी - डंडे और ईंटे चलाए गए
Rohit Bharti
Tisri (Giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पलमरुआ - अड़सार में शनिवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों में आपसी झड़प हो गई. झड़प में जमकर लाठी - डंडे और ईंटे चलाए गए. जिसमें दोनों पक्षों के आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हैं. बाद में पुलिस - प्रशासन की सख्ती के बाद मामला शांत हुआ. एक पक्ष से अड़सार निवासी मो. जबीन, मो. नूरआलम, मो. जसिम, मो. नसरुल, मो. नासिम, मो. जबीर और अब्दुल बारीक़ घायल बताए जा रहे हैं. जबकि दूसरे पक्ष से पलमरुआ निवासी मो. मुस्तफा घायल हुए हैं.
घायलों को पुलिस ने तिसरी स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां डॉ. अनिता टोप्पो और स्वास्थ्यकर्मी अनूप व अंकेश ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. वहीं गंभीर चोट होने के कारण मो. नसरुल को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया.

पुलिस ने मामले को शांत कराया

मिली जानकारी के अनुसार अड़सार से मोहर्रम का जुलूस पलमरुआ की ओर गया था. वापसी के दौरान ही पलमरुआ के टोला कठाराटांड - रजानगर में दूसरे जुलूस के लोगों के साथ यह झड़प हुई है. हालांकि मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष प्रजापति, तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, लोकाय थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार, एसआई अभिमन्यु परिहारी ने सदल - बल के साथ मामले को शांत किया. झड़प किस बात को लेकर हुई है, स्पष्ट रूप से अभी पता नहीं चला है. दोनों पक्षों के लोग इस झड़प को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए पड़ताल में जुटा है.
इसे भी पढ़ें – चांडिल">https://lagatar.in/chandil-in-the-muharram-procession-the-acrobats-showed-amazing-feats/">चांडिल

: मुहर्रम जुलूस में करतबबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
[wpse_comments_template
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही