Search

 
 
 

गिरिडीह : सलैया गांव में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से मां-बेटे की मौत, राजमिस्त्री  घायल

जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के सलैया गांव में शनिवार को निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिरने से एक मां और उसके पुत्र की मलबे में दब कर मौके पर ही   मौत हो गई.घटना में निर्माण कार्य कर रहा राजमिस्त्री भी गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान सुनीता देवी और उनके पुत्र राजकुमार यादव के रूप में हुई है.
 

Giridih : जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के सलैया गांव में शनिवार को निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिरने से एक मां और उसके पुत्र की मलबे में दब कर मौके पर ही   मौत हो गई.घटना में निर्माण कार्य कर रहा राजमिस्त्री भी गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान सुनीता देवी और उनके पुत्र राजकुमार यादव के रूप में हुई है.

 

पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार दोनों मां-बेटे निर्माण कार्य के दौरान छज्जे के पास खड़े होकर राजमिस्त्री प्रदीप यादव को निर्देश दे रहे थे.जैसे ही प्रदीप छज्जे पर चढ़ा, छज्जा टूटकर नीचे गिर पड़ा और मलबा सुनीता व उसके पुत्र पर आ गिरा.

 

आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.प्रदीप यादव को हाथ-पैर व शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं हैं. उनका इलाज स्थानीय स्वास्थ्य संस्थान में चल रहा है.

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही