Search

 
 
 

गिरिडीह : गावां में पानी टंकी का मोटर खराब, 5 दिन से जलापूर्ति ठप

 
Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड की नगवां, माल्डा, पटना व गावां पंचायत के लोग इन दिनों गंभीर पेयजल संकट झेल रहे हैं. दरअसल, गावां पीएचईडी कार्यालय स्थित पानी टंकी के मोटर पंप में पिछले छह माह से खराबी रह रही है. लोग जैसे-तैसे मोटर सेटकर किसी तरह काम चला रहे थे. लोगों को सप्ताह में दो से तीन दिन ही पानी मिल पाता था. पांच दिन पहले मोटर पूरी तरह खराब हो गया, जिसके चलते पानी सप्लाई बंद है. स्थानीय निवासी राजीव कुमार ने बताया कि सप्लाई वाटर के सहारे रहनेवाले लोगों को सुबह होते ही पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. इसकी शिकायत पीएचईडी कार्यालय में की गई है, लेकिन पिछले पांच दिनों से आश्वासन मिल रहा है कि मोटर की मरम्मत की जा रही है. इस स्थिति से इन चार पंचायतो की 20 हजार की आबादी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी ने कहा कि हर दो- चार दिन में मोटर खराब हो जाता है. उन्होंने गिरिडीह उपायुक्त को चेतावनी दी कि यदि पेयजलापूर्ति में सुधार जल्द नहीं हुआ, तो ग्रामीणों के साथ पेयजलापूर्ति कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे. इधर, पीएचईडी एसडीओ मनोहर लाल ने कहा कि जलापूर्ति का जिम्मा कमेटी को सौंप दिया गया है. कमेटी से बात कर जलापूर्ति जल्द शुरू कराई जाएगी. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-sector-magistrate-should-prepare-the-route-map-of-the-booths-soon-dc/">साहिबगंज

: बूथों का रूट मैप जल्द तैयार करें सेक्टर मजिस्ट्रेट- डीसी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही