Search

 
 
 

गिरिडीह : कार व बाइक की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर सिहोडीह के निकट 10 जुलाई की दोपहर तेज गति अल्टो कार व बाइक की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक प्रकाश कुमार (25) गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. उनके सिर में गंभीर चोट आई है. आल्टो का नंबर जेएच 10 बीवाई 8461 तथा बाइक का नंबर जेएच 11 वाई 8881 है. प्रकाश कुमार सिदोडीह स्थित जैन गैस गोदाम से सिलेंडर लाने जा रहे थे. गिरिडीह कॉलेज मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही अल्टो स उनकी बाइक टकरा गई. मुफस्सिल थाना पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आई है. प्रकाश के भाई विकास कुमार ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर आल्टो चालक पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=353893&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : राष्ट्रीय प्रतियोगिता में परचम लहराएगी पीवीसी कबड्डी टीम, तैयारी में जुटे खिलाड़ी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही