Search

 
 
 

गिरिडीह : सांसद व विधायक ने 2 सड़कों का किया शिलान्यास, निर्माण पर 9.5 करोड़ होंगे खर्च

 

 मोहनपुर से बराकर पुल व गुजियाडीह बरहमोरिया मोड़ से बंदरकुप्पी तक बनेगी सड़क

Giridih : गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने 15 सितंबर शुक्रवार को दो सड़कों का शिलान्यास किया. हनपुर से श्रीरामपुर, जसपुर होते हुए हजारीबाद बराकर पुल तक 15 किलोमीटर व गुजियाडीह बरहमोरिया मोड़ से बंदरकुप्पी तक लगभग 6.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा. ग्रामीण विकास विभाग करीब 9.5 करोड़ रुपए की लागत से दोनों सड़कों का निर्माण कराएगा. सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने ग्रामीणों से सड़क की गुणवत्ता पर ध्यान देने की अपील की, ताकि  मजबूत सड़क बन सके. गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. कहा कि दोनों सड़कों के बनने से दूर-दराज के गांवों का संपर्क मुख्य सड़क से जुड़ेगा. इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. शिलान्यास के मौके पर बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता व झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के सदस्य  मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-11-year-old-child-dies-due-to-snake-bite-in-dumri-2/">गिरिडीह

: डुमरी में सांप काटने से 11 साल के बच्चे की मौत  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही