Search

गिरिडीह : सांसद व विधायक ने किया प्रशासनिक भवन का शिलान्यास,निगम कर्मी रहे नदारद

Giridih: ऑफीसर्स कॉलोनी में नगर निगम प्रशासनिक भवन का शिलान्यास 1 जून को सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज व झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने संयुक्त रूप से की. विदित हो कि प्रशासनिक भवन 28 करोड़ की लागत से बनेगी. जो सारी सुविधाओं से लैस रहेगी. मौके पर सांसद ने कहा कि शहर की बढ़ती आबादी के लिहाज से आगामी 30 वर्षो को ध्यान में रखकर इसका निर्माण किया जा रहा है. इसके निर्माण से शहरवासियों व कर्मियों को सहूलियत होगी. सदर विधायक ने कहा कि नगर निगम का 100 वर्षो का इतिहास है. 1903 में जब नगर पंचायत का गठन हुआ था, तब इसकी आबादी करीब 30 हजार थी. अभी 36 वार्ड का नगर निगम है. अभी व्यापक भवन की जरूरत को देखते हुए सरकार ने स्वीकृति दी. टावर चौक पर स्थित नगर निगम भवन का मामला कोर्ट में लंबित रहने से वहां पर निर्माण संभव नहीं था. इस कारण स्थल बदला गया. मौके पर आजसू जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव आदि मौजूद थे. पूरे समारोह में नगर निगम के न कोई अधिकारी और न ही कोई कर्मी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=654809&action=edit">यह

भी पढ़ें:गांडेय : स्कूल का ताला तोड़ एलसीडी व खेल सामग्री की चोरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp