श्रुति ने यूपीएससी की चयन परीक्षा में पायी है सफलता
Giridih : यूपीएससी की परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाली श्रुति कुमारी को गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने 15 जून की देरशाम सम्मानित किया. श्री चौधरी गिरिडीह के शास्त्री नगर मोहल्ले में स्थित उनके आवास पहुंचे और गुलदस्ता भेंटकर श्रुति और उसके पूरे परिवार को बधाई दी. उनके साथ लोजपा नेता राजकुमार राज और गुड्डू यादव ने भी श्रुति को सम्मानित किया. मौके पर सांसद ने श्रुति के पिता डॉ परमांशु अग्रवाल, चाचा पप्पू मोदी सहित पूरे परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र की बेटी ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता अर्जित कर इलाके का नाम रोशन किया है. यह गर्व की बात है. राज कुमार राज ने कहा कि गिरिडीह का नाम रोशन करने वाली बेटी पर हम सभी को नाज है. सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव ने इस उपलब्धि के लिए पूरे परिवार को बधाई दी. मौके पर मौजूद आजसू नेत्री प्रियंका शर्मा, अमित यादव, दीपक महतो, पप्पू मोदी, मनोज कुमार, पपिन्द्र राणा, रितेश सराक, मनीष मंडल, मुकेश यादव आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें: गावां">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=670152&action=edit">गावां: धू-धू कर जलने लगा ट्रांसफार्मर, मची अफरा तफरी [wpse_comments_template]
Leave a Comment