Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सांसद सांसद चंद्रप्रकाश व विधायक सुदिव्य

Advertisement
Advertisement

झारखंड व बंगाल के धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण पर हुई बात

Giridih : झारखंड से बंगाल के धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के मुद्दे पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. उन्होंने केंद्रीय मंत्री से रांची से रजरप्पा, पारसनाथ, देवघर, तारापीठ तक सड़क निर्माण की मांग की. कहा कि उक्त मार्ग का निर्माण होने से रजरप्पा से तारापीठ तक की यात्रा का मार्ग सुगम हो जाएगा. इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. विधायक सुदिव्य ने बताया कि बातचीत के क्रम में केंद्रीय मंत्री को बताया गया कि हिंदू धर्मावलंबियों की आस्था का केंद्र रजरप्पा में छिन्नमस्तिका का प्राचीन मंदिर है. इसके आगे पारसनाथ में जैनियों का महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है. पारसनाथ से आगे बढ़ते हुए यह सड़क बाबा नगरी देवघर होते हुए तारापीठ तक जाएगी. उक्त मार्ग का निर्माण होने से झारखंड और बंगाल के धर्मावलंबियों के लिए बड़ी सौगात होगी. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/2-players-from-deoghar-will-participate-in-the-37th-national-games-to-be-held-in-goa/">देवघर

के 2 खिलाड़ी गोवा में होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेल में लेंगे भाग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही