Search

 
 
 

गिरिडीह : सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

 
Giridih : गांडेय प्रखंड के दुखियाडीह मैदान में24 सितंबर को दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हो गया है. टूर्नामेंट का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव ने किया. प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. उद्घाटन मैच दुखियाडीह और लच्छुडीह के बीच खेला गया. जिसमें लच्छुडीह की टीम विजय रही. मौके पर सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है. जरूरत उसे निखारने की है. भाजपा नेता अरुण हाजरा ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन खिलाड़ियों के लिए एक बेहतर अवसर है. मौके पर पुरुषोत्तम चौधरी, राजू मंडल, शंकर राय, सत्यनारायण यादव, नवल मंडल, भागीरथ मंडल, बलराम गोस्वामी, देवचंद हांसदा, रामधनी मंडल सहित कई अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-execution-of-21-cases-in-monthly-lok-adalat/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मासिक लोक अदालत में 21 मामलों का निष्पादन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही