Search

 
 
 

गिरिडीह : बरजो में सौहार्दपूर्ण माहौल में मना मुहर्रम, हिन्दुओं ने उठाया ताजिया

 
धनवार के पहाड़पुर मैदान में लगा मेला, जुटे हजारों लोग
Dhanwar (Giridih) : धनवार थाना क्षेत्र में मुहर्रम का त्यौहार विभिन्न गांवों में शांति पूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है. इस मातमी त्यौहार में धनवार थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में ताजिया निकाली गई. वही युवकों ने अखाड़ा में युद्ध कला का प्रदर्शन किया. मुहर्रम को लेकर धनवार प्रशासन की ओर से सभी संवेदनशील स्थानों पर अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी, सभी ओपी प्रभारी सहित पुलिस बल की मौजूदगी रही. इधर धनवार के बरजो में इस्लामिया क्लब बरजो की ओर से अखाड़ा लगाया गया. इसमें ताजिया उठाने वालों में हिंदू परिवार के लोग शामिल थे. इधर पहाड़पुर मैदान में दूल्हो, बनगडगी, कोनडराटाड का ताजिया लाया गया, जहां मेले का आयोजन किया गया था. वहां हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने हथियारों से करतब दिखाए. कोडाडीह मोड में चुजखो चेचाइडीह का ताजिया निकाला गया. इस दौरान पिंकू सिन्हा, महेंद्र विश्वकर्मा, सुभाष यादव, मोहम्मद सफदर अली, हेमंत सिन्हा, धर्मेंद्र राणा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=714734&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया मुहर्रम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही