Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : डुमरी में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया मुहर्रम

Advertisement
Advertisement
दर्जनों स्थानों से निकाला गया ताजिया, पुलिस प्रशासन की दिखी मुस्तैदी
Dumri (Giridih) : डुमरी प्रखंड के सभी क्षेत्रों में 29 जुलाई को मुहर्रम शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया. कई स्थानों पर मेला का आयोजन किया गया. वहीं दूसरी ओर जामताड़ा पंचायत में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दर्जनों ताजिया के साथ जुलूस निकाला और उसे लेकर वनांचल चौक पहुंचे. चौक पर युवाओं ने लाठी, तलवार, के साथ अन्य कला का प्रदर्शन किया. डुमरी प्रखंड के इसरीबाजार, रांगामाटी, बड़कीटांड़, लक्ष्मणटुंडा, बीरपोक डुमरचुटियो, नावाटांड़ असनासिंघा, चीनो समदा सहित दर्जनों गांवों में इमामबाड़ा से ताजिया निकालकर कर्बला तक ले गए. इस दौरान क्यूम अंसारी, समशुद्दीन अंसारी, गुड्डु मलिक, शमीम अंसारी, सोनू सोहेल, सैफ खान आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे. इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा प्रखंड के सभी सार्वजनिक स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गई थी.  एसडीएम प्रेमलता मुर्मू, एसडीपीओ मनोज कुमार, सीओ धनंजय गुप्ता, बीडीओ सोमनाथ बंकिरा, इंस्पेक्टर परमेश्वर लेयांगी, निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार, डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार स दलबल के साथ दिनभर मॉनिटरिंग करते रहे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-tajia-taken-out-in-various-villages-of-jamua-block-area/">गिरिडीह

: जमुआ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में निकाला गया ताजिया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही