Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया मुहर्रम

Advertisement
Advertisement
नगवां में हिन्दुओं के द्वारा निकाली गई ताजिया
Ganwa (Giridih) : गिरिडीह के गावां प्रखंड में 29 जुलाई को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाया गया. प्रखंड के माल्डा, नगवां, पीहरा, खरसान, बिरने व मंझने आदि जगहों पर चौकठ ताजिया निकाली गई. चौकठे व ताजिया में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लाठी, तलवार एवं अन्य अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया. वहीं मुहर्रम को लेकर चारो ओर चौकसी बरती गई. वहीं नगवां में हिन्दू भाई ब्रह्मदेव गोस्वामी के द्वारा ताजिया गया. स्थानीय निवासी गुलाम हुसैन ने बताया कि नगवां में पूर्वजों के जमाने से हिन्दूओं के द्वारा ताजिया निकालने की परंपरा है. जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी भी अखाड़ा खेलते नजर आए. उन्होंने कहा कि गावां में हिन्दू-मुस्लिम एक साथ त्योहार मनाते हैं. गावां प्रखंड के विभिन्न गांवों में तजिया भ्रमण के दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रही. इस अवसर पर बीडीओ महेंद्र रविदास ने शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम मनाने की अपील की. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-forest-department-seized-the-materials-of-illegal-water-tower/">

गिरिडीह : वन विभाग ने अवैध जलमीनार की सामग्रियां की जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही