Search

गिरिडीह : तिसरी में मुहर्रम जुलूस की ड्रोन कैमरे से होगी निगहबानी

शांति समिति की बैठक में शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील Tisri (Giridih) : तिसरी थाना परिसर में गुरुवार 27 जुलाई को बीडीओ संतोष प्रजापति की अध्यक्षता में मुहर्रम के मद्देनजर जनप्रतिनिधियों और पुलिस-प्रशासन के बीच शांति समिति की बैठक की गई. पुलिस-प्रशासन ने शांति समिति के सदस्यों से शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की अपील की. तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों से उनके क्षेत्रों में निकलने वाले जुलूस और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली. जुलूस के समय शांति समिति के सदस्यों को उपस्थित रहने की बात कही. त्योहार में खलल डालने वाले उपद्रवियों, असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की भी बात कही. बीडीओ संतोष प्रजापति ने बताया कि जुलूस के दौरान डीजे का प्रयोग न करें. 29 जुलाई तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी. साथ ही रूट चार्ट के माध्यम से सड़क किनारे स्थित जर्जर भवन, बिजली की खुले तार आदि का जायजा लिया जाएगा. इसके अलावे कैमरे व ड्रोन से जुलूस की निगहबानी भी की जाएगी. साथ ही सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. इसके अलावा जगह-जगह फ्लैग मार्च निकाला जाएगा. बैठक में जिला परिषद सदस्य रामकुमार राउत, तिसरी मुखिया किशोरी साव, सिंघो मुखिया हासिमुद्दीन, जिप सदस्य प्रतिनिधि किशुन यादव, पलमरुआ मुखिया प्रतिनिधि मो. मुस्तकीम, बेलवाना मुखिया प्रतिनिधि उमर फारुख, रवींद्र पंडित, सुनिल साव, विकास सिंह, रिंकू बरनवाल, गोपी रविदास, पूर्णचंद गुप्ता, रामेश्वर चौधरी, महताब अंसारी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें:">https://lagatar.in/giridih-completion-of-teacher-training-program-at-project-girls-high-school/">

गिरिडीह : प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//