Search

 
 
 

गिरिडीह नगर निगम चुनावः भाजपा ने बागी कामेश्वर पासवान को किया शो-कॉज, सात दिन में मांगा जवाब

भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा के हस्ताक्षर से यह नोटिस भेजा गया है. पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि आप पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है.
 

Giridih : गिरिडीह नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ बागी तेवर अपनाने वाले उम्मीदवारों (भाजपा समर्थित) पर पार्टी ने सख्ती शुरू कर दी है. पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी ने बागी उम्मीदवार कामेश्वर पासवान को कारण बताओ नोटिस थमाया है. उन्हें सात दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है.


भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा के हस्ताक्षर से यह नोटिस भेजा गया है. पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि आप पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है. प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आप सात दिनों के अंदर स्पष्टीकरण प्रदेश कार्यालय को दें, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.


सूत्रों के मुताबिक, गिरिडीह नगर निगम चुनाव में कामेश्वर पासवान के स्वतंत्र रूप से मैदान में उतरने को पार्टी ने गंभीर अनुशासनहीनता माना है. इस नोटिस से स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है. अब सभी की नजरें पासवान के जवाब और भाजपा की अगली रणनीति पर टिकी हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही