Search

 
 
 

गिरिडीह : नगर निगम की टीम ने छापेमारी कर 5 क्विंटल प्लास्टिक किया जब्त

 
Giridih : नगर निगम की टीम ने 20 अगस्त को गद्दी मोहल्ला स्थित आरपीएम सहित कई दुकान में छापामारी कर 5 क्विंटल प्लास्टिक जब्त किया. उप नगर आयुक्त स्मिता कुमारी के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई. आरपीएम ट्रेडर्स के संचालक रिशु वर्णवाल ने अपने प्रतिष्ठान में छत की सीढ़ी और दुकान के निचले हिस्से में सारा स्टॉक छुपा कर रखा था. शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद कराने के लिए नगर निगम ने पुन अभियान तेज़ कर दिया है. सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन और जागरूकता अभियान के बावजूद सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर ब्रेक नहीं लग रहा है. मामले में उप नगर आयुक्त ने कहा कि भविष्य में और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे. छापेमारी दल में सिटी मैनेजर विशाल सुमन, बलवीर कुमार, सुभाष शर्मा, आकाश सिंह ,रोहित सिंह सहित कई कर्मी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/giridih-illegal-liquor-business-busted-seven-criminals-arrested-with-illegal-liquor/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, अवैध शराब के साथ सात अपराधी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही