Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : नगर निगम ने निकाली हर घर तिरंगा जागरूकता रैली

Giridih :  आजादी की 75 वें वर्षगांठ पर 10 अगस्त को नगर निगम ने हर घर तिरंगा जागरूकता रैली निकाली. नगर निगम कार्यालय परिसर से निकाली गई रैली की अगुवाई नगर निगम के प्रभारी महापौर प्रकाश राम और डीडीसी स्मिता कुमारी ने की. रैली मेें निगम कर्मी शामिल थे. रैली निकाले जाने से पूर्व निगम कार्यालय परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आकर्षक रंगोली बनाई. सफाई मित्रों ने देशभक्ति धुन पर आकर्षक डांस किए. जागरूकता रैली नगर निगम परिसर से निकलकर बस स्टैंड रोड होते हुए जेपी चौक के रास्ते गांधी चौक पहुंची. गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अधिकारियों के माल्यार्पण के बाद पुनः निगम कार्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुई. समापन के वक्त डीडीसी ने नगर निगम कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी मौका आएगा निगम कर्मी आज की तरह एकजुटता प्रदर्शित करेंगे. मौके पर सुमित घोष, सुमित कुमार, अशोक राम, राजेश अग्रवाल समेत संख्या में महिलाएं मौजूद थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=384490&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बाबूलाल के गढ़ धनवार से शुरू हुई ज़िला कांग्रेस की गौरव यात्रा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही