Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : दूसरी बार जिला परिषद् अध्यक्ष बनीं मुनिया देवी

Advertisement
Advertisement
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- मुनिया देवी जिला परिषद् अध्यक्ष दूसरी बार चुनीं गई. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रीता देवी को 6 मतों से पराजित किया. 20 जून को जिला परिषद् अध्यक्ष का चुनाव हुआ. अध्यक्ष पद के लिए मुनिया देवी और रीता देवी ने नामांकन किया. इसके बाद मतदान प्रक्रिया शुरू हुई. जिला परिषद् सदस्यों ने मतदान कर मुनिया देवी को चुना. मुनिया देवी को 26 वोट तथा रीता देवी को 20 मत मिले. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने मुनिया देवी वियजी घोषित कर जीत का प्रमाण पत्र सौंपा. डीसी कक्ष से बाहर आने पर मुनिया देवी को बधाई देने वालों का तांता लग गया. पूर्व और वर्तमान जिला परिषद् सदस्यों ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया. वर्ष 2010 में भी मुनिया देवी जिला परिषद् अध्यक्ष चुनीं गई थीं. बधाई देने वालों में पूर्व जिला परिषद सदस्य गीता हाजरा, जेएमएम नेता प्रमिला देवी, झिंगामुनि सोरेन समेत अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=335444&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह में लाखों की लूट, अपराधी फरार [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही