Search

 
 
 

गिरिडीह : राजधनवार में अधेड़ की हत्या, नकटी टांड़ के पास फेंका हुआ था शव

 

महिला समेत 6 लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही पुलिस  

Dhanwar (Giridih) : धनवार थाना क्षेत्र के अमर चौक निवासी अधेड़ व्यक्ति प्रकाश कसेरा (48 वर्ष) का शव 15 अगस्त की रात बरामद किया गया. शवर रात करीब 8 करीब नकटी टांड़ सिरसाय के पास फेंका हुआ था. स्थानीय लोगों की सूचना धनवार थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर बुधवार की दोपहर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि राजधनवार के अमर चौक निवासी प्रकाश कसेरा. प्राइवेट बिजली मिस्त्री था. वह घरों में जाकर वायरिंग का काम किया करता था. मंगलवार को वह काम के लिए ही घर से बाहर निकला था. धनवार पुलिस ने घटना के सिलसिले में 6 लोगों को हिरासत लिया है. उनसे थाने में  पूछताछ की जा रही थी. इनमें एक महिला भी शामिल है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-cyber-criminal-arrested-from-hotel-in-sihodih/">गिरिडीह

: सिहोडीह में होटल से साइबर अपराधी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही