Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सिंहपुर को सिंगापुर की तरह विकसित करना मेरा सपना : राज्यपाल

Ranchi : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अपने दो दिवसीय गिरिडीह दौरे के क्रम में शुक्रवार को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लिया. इस दौरान वहां उपस्थित ग्रामीणों से भी संवाद किया. कहा कि सिंहपुर को विकसित कर सिंगापुर की तरह बनाना मेरा सपना है. कहा कि वे फिर आएंगे और अगली बार हिंदी में बात करेंगे. राज्यपाल ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कहा कि ग्रामों का विकास बहुत महत्वपूर्ण है. विकास कार्यों के लिए लोगों में आपसी एकजुटता जरूरी है.  मुखिया के आग्रह पर विद्यालय में बाउंड्री वाल के निर्माण हेतु उपायुक्त को अविलंब कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया.  ग्राम में सुरक्षा संबंधी समस्याओं के संबंध में जिला पुलिस प्रशासन को अवगत कराने को कहा.

सीएआर के तहत बच्चों को बस की सुविधा प्रदान करें

राज्यपाल ने कहा कि सबको सरकर द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी नहीं होती है. ऐसे में अन्य लोगों को भी योजनाओं के संदर्भ में अवगत कराना चाहिए.  केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं जैसे प्राधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, प्राधानमंत्री जन औषधि योजना आदि संचालित हैं. इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए खुद सचेष्ट रहना होगा, किसी प्रकार की परेशानी हो तो प्रशासन को अवगत कराएं. उन्होंने लोगों से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति प्राप्त करते हुए कहा कि यदि किसी को लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है, तो उपायुक्त को आवेदन दें. उक्त अवसर पर उनके द्वारा विभिन्न लाभुकों के मध्य परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि यहां से बच्चों को कॉलेज जाने के लिए सीएसआर के तहत बस की सुविधा सुलभ कराई जायेगी.

बच्चों से सीधा संवाद किया

इससे पहले उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सिंहपुर पहुंचे. उन्होंने बच्चों से सीधा संवाद किया. उन्हें प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. बच्चों के बीच टॉफी बांटा तथा नौनिहालों के प्रति स्नेह प्रकट किया. इसके बाद राज्यपाल ने सिंहपुर के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लिया. उन्होंने बच्चों को दी जा रही सुविधा की जानकारी प्राप्त की.  बच्चों से पढ़ाई के संदर्भ में पूछा. उन्होंने बच्चों से ए टू जेड एवं 1-100 तक गिनती भी सुनी. उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका को किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर उपायुक्त को लिखित जानकारी देने को कहा.  बच्चों से आहार के संदर्भ में भी पूछा. उन्होंने बच्चों से पूछा कि क्या खाया आज.

बोकारो मध्य स्कूल गए, प्रसन्नता जाहिर की

राज्यपाल गिरीडीह से रांची से लौटने के क्रम में राजकीयकृत मध्य विद्यालय, चपरी, बोकारो पहुंचे. वहां उन्होंने बच्चों से संवाद स्थापित कर उन्हें प्रोत्साहित किया.  विद्यालय में  इनोवेटिव व शिक्षाप्रद पेंटिंग की सराहना की. कहा कि इस विद्यालय की प्रगति को देखकर प्रसन्नता हो रही है. इस विद्यालय में अभी सिर्फ 8 वीं तक की पढ़ाई होती है, लेकिन बच्चों से संवाद के क्रम से लगता है कि यहां आगे की पढ़ाई होनी चाहिए.

एएनएम को इलेक्ट्रिक स्कूटी वितरित किया

राज्यपाल ने सीएसआर के तहत एएनएम को इलेक्ट्रिक स्कूटी वितरित करते हुए कहा कि इसका क्रियान्वयन अन्य स्थानों में भी किया जाना चाहिए. उन्होंने विभिन्न लाभुकों के मध्य परिसंपत्तियों का  वितरण किया. इस अवसर उपायुक्त बोकारो एवं पुलिस अधीक्षक, बोकारो समेत जिला प्रशासन के अधिकारीगण व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – Exclusive">https://lagatar.in/exclusive-chhavi-ranjan-used-to-pressurize-co-for-mutation-a-businessman-had-arranged-goa-trip/">Exclusive

: म्यूटेशन के लिए CO पर दबाव डालते थे छवि रंजन, एक कारोबारी ने अरेंज करवाई थी गोवा ट्रिप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही