Search

 
 
 

गिरिडीह : नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय- सुदेश महतो

 

चंद्रप्रकाश के समर्थन में आजसू सुप्रीमो ने डुमरी में की पदयात्रा

Dumri (Giridih) : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने गुरुवार को गिरिडीह लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के समर्थन में पदयात्रा की. इस दौरान उन्होंने जनता से चौधरी के पक्ष में तदान करने की अपील की. कहा कि पूरे देश में एनडीए गठबंधन के पक्ष में लहर है. नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है. पिछले दस वर्ष के कार्यकाल में पीएम मोदी ने विकास की नई लकीर खींची है. आजसू पार्टी शुरू से ही समाजिक न्याय और सामाजिक समरसता की पक्षधर रही है. सुदेश महतो ने इसरी बाजार से डुमरी वनांचल चौक तक पदयात्रा कर लोगों से समर्थन मांगा. पदयात्रा में आजसू की डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, बीजेपी नेता प्रदीप साहू, छक्कन महतो, प्रदीप मंडल, कामख्या गिरी, सुरेंद्र कुमार, सुनीता कुमारी, दिलचन्द महतो, मोहन महतो, सुनील महतो, पप्पू कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-support-india-alliance-against-bjps-anti-people-policies-kalpana/">बोकारो

: भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ इंडिया गठबंधन का करें समर्थन- कल्पना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही