Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : रेफरल अस्पताल में मना राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

Advertisement
Advertisement

स्वच्छता पखवाड़ा का किया गया उद्घाटन

Dumri(Giridih): डुमरी के रेफरल अस्पताल में 20 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व स्वच्छता पखवाड़ा का उद्घाटन प्रखण्ड प्रमुख उषा देवी, बीडीओ अन्वेषा ओना, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार महतो व महिला चिकित्सक डॉक्टर नीलम बाला ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस दौरान उपस्थित बच्चों को कृमि नाशक दवा अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। मौके पर बताया गया कि 1 से 19 साल के लोगों को अल्बेंडाजोल की अलग-अलग खुराक खिलानी है, ताकि मानव शरीर में मौजूद कृमि का नाश हो सके. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता में सहिया, आंगनबाड़ी सेविका,विद्यालय के शिक्षकों की सहभागिता आवश्यक है. उन्होंने कहा कि अल्बेंडाजोल की गोली चबाकर खाना है लेकिन छोटे बच्चों को घोलकर खिलाना है.

स्वच्छता पखवाड़ा में की सड़क की सफाई

[caption id="attachment_763109" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Mediiiii-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> सड़क की सफाई करते चिकित्सक, जनप्रतिनिधि व अन्य अधिकारी[/caption] दूसरी ओर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत उपस्थित अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों ने सड़क की सफाई कर स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत की. मौके पर आम लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान चलाने का आग्रह किया गया. इस दौरान राम प्रवेश, ज्ञानचंद महतो, माणिकचन्द महतो, उषा देवी, अर्जुन मोदी, अनिता खलखो, मालो कुमारी, वीणा देवी, पूर्णिमा देवी, मीना देवी, रेणुका देवी, ममता सिंह, दीपा देवी, मंजूलता सिन्हा आदि उपस्थित थीं. यह">https://lagatar.in/giridih-medicine-given-to-children-in-dav-ccl/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : डीएवी सीसीएल में बच्चों को खिलाई गई दवा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही