Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : आगामी 17 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

Advertisement
Advertisement
Giridih : डीडीसी शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बैठक हुई. बैठक में डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि आगामी 17 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा. विद्यालय के शिक्षक विद्यार्थियों को कृमि की दवा एल्बेंडाजोल देंगे. सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चों को ये दवा खिलाई जाएगी. 1 से 16 अक्टूबर तक आंगनबाड़ी सेविकाएं बच्चों व अभिभावकों को कृमि से मुक्ति की जानकारी देंगी. सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में भी बच्चों को कृमि से मुक्ति की जानकारी दी जाएगी. स्कूल शिक्षक प्रभात फेरी भी निकालेंगे. जो विद्यार्थी और बच्चे 17 अक्टूबर को दवा नहीं ले पाएंगे वे 20 अक्तूबर को दवा ले पाएंगे. कृमि की दवा को निगलना नहीं बल्कि चबाकर खाना है. बैठक में सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=398985&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : 5 माह बाद भी बच्चों के कोरोना टीकाकरण में लक्ष्य हासिल नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही